ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Bihar News: बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात: बंगाल और महाराष्ट्र का सफर होगा आसान, जानिए रुट और टाइम-टेबल Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस बेगूसराय में भोजपुरी के अश्लील गानों पर पिस्टल लहराते डांसर का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार

रिया चक्रवर्ती को मिला समन, शुक्रवार को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

रिया चक्रवर्ती को मिला समन, शुक्रवार को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

05-Aug-2020 08:30 PM

DESK : सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रिया चक्रवर्ती के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। इस मामले में ईडी रिया चक्रवर्ती के चार्टर्ड अकाउंटेंट और सुशांत सिंह राजपूत के सीए से पूछताछ कर चुकी है। अब रिया चक्रवर्ती ईडी ने समन भेजा है। 


प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती को शुक्रवार के दिन ईडी हेडक्वार्टर पहुंचने का समन भेजा है। शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती से ईडी पूछताछ करेगी। सुशांत सिंह राजपूत के बैंक खातों से की गई लेनदेन के मामले में रिया से पूछताछ होगी। ईडी ने अब तक रिया चक्रवर्ती के चार्टर्ड अकाउंटेंट से जो पूछताछ की है उसमें कई अहम जानकारियां उसके हाथ लगी है। रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट रितेश शाह ने जो जानकारी दी है उसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। 


आपको याद दिला दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने पटना के राजीवनगर थाने में जो एफआईआर दर्ज कराई है उसमें रिया चक्रवर्ती के खिलाफ 15 करोड़ की हेराफेरी की शिकायत दर्ज की गई है। इसी मामले को लेकर ईडी का कान खड़े हुए और उसने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच भी शुरू कर दी है। दो चार्टर्ड अकाउंटेंट से पूछताछ के बाद अब बारी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की है।