ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / news / ED ने जेडीयू MLC राधाचरण को MP-MLA कोर्ट में किया पेश, अदालत ने...

ED ने जेडीयू MLC राधाचरण को MP-MLA कोर्ट में किया पेश, अदालत ने बेऊर जेल भेजा

14-Sep-2023 05:27 PM

By First Bihar

PATNA: टैक्स चोरी के आरोप में गिरफ्तार जेडीयू एमएलसी राधाचरण को गुरुवार को ईडी ने पटना की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया। पेशी के बाद कोर्ट ने जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह को न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है।


दरअसल, आय से अधिक संपत्ति मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण साह को ईडी ने बीते बुधवार को गिरफ्तार किया था। MLC की गिरफ्तारी आरा के उनके फार्म हाउस से हुई थी, जहां ईडी ने उनसे कई घंटो तक पूछताछ भी की थी। राधाचरण साह पर बालू के अवैध कारोबार और टैक्स चोरी से लेकर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने के कई आरोप हैं। जिसको लेकर केंद्रीय ऐंजियों ने कई बार जेडीयू एमएलसी के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज भी जांच टीम के हाथ लगे थे।


इससे पहले पटना में कई दिनों तक राधाचरण साह और उनके बेटे कन्हैया से ईडी दफ्तर में पूछताछ हुई थी। जिसके बाद बुधवार को आरा स्थित उनके फार्म हाउस से ईडी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। राधाचरण साह को गिरफ्तारी के बाद रात भर पटना की ईडी ऑफिस में रखा गया था।गुरुवार की सुबह ईडी की टीम ने राधाचरण साह को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया। जहां से अदालत ने जेडीयू एमएलसी को न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया।