ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

ED के सामने पेश होंगे तेजस्वी यादव ! लालू के करीबी की गिरफ़्तारी के बाद जारी हुआ था समन; नौकरी के बदले जमीन से जुड़ा है मामला

ED के सामने पेश होंगे तेजस्वी यादव ! लालू के करीबी की गिरफ़्तारी के बाद जारी हुआ था समन; नौकरी के बदले जमीन से जुड़ा है मामला

22-Dec-2023 08:07 AM

By First Bihar

PATNA : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 'रेलवे में नौकरी के बदले जमीन' मामले की जांच में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनके पिता एवं आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पूछताछ के लिए तलब किया है। तेजस्वी को आज यानी 22 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है, वहीं लालू को धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज कराने के लिए 27 दिसंबर को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। हालांकि उसकी उम्मीद कम ही है कि आज तेजस्वी यादव ईडी के समक्ष पेश होंगे। तेजस्वी अपने वकील के जरिए अपना पक्ष ईडी के समक्ष रख सकते हैं। 


दरअसल, यह घोटाला उस समय का है जब लालू यादव यूपीए-1 सरकार में रेल मंत्री थे। इनलोगों पर आरोप है कि 2004 से 2009 तक, भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में समूह डी पदों पर कई व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और बदले में, इन व्यक्तियों ने अपनी जमीन तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों और एक संबंधित कंपनी ए.के. इन्फोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को हस्तांतरित कर दी थी। इसके बाद बुधवार को इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तेजस्वी यादव और लालू यादव को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया। 


वहीं, इसको लेकर बीते शाम तेजस्वी यादव ने कहा कि- हम तो पहले भी जाते रहे हैं। चाहे इनकम टैक्स, सीबीआई, ईडी, कोई भी बुलाए। हम तो जाते रहे हैं। यह सब तो चलता ही रहेगा। हम तो पहले ही बोले थे। एजेंसी वालों की क्या गलती है, जब उन पर इतना प्रेशर है। एक बात तो पहले से तय था। यह सच भी हो गया कि चुनाव मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान से खत्म होगा और एजेंसी बिहार-झारखंड में काम करेगी।


आपको बताते चलें कि,यह समन लालू प्रसाद परिवार के एक कथित करीबी सहयोगी अमित कात्याल से पूछताछ के बाद आया है। कात्याल को ईडी ने नवंबर में गिरफ्तार किया था। यह  घोटाला उस समय का है जब लालू यूपीए -1 की सरकार में रेल मंत्री थे। ईडी ने पहले एक बयान में दावा किया था कि कात्याल इस कंपनी के निदेशक थे, जब इसने लालू प्रसाद की ओर से अभ्यर्थियों से जमीन हासिल की थी। एजेंसी ने आरोप लगाया था कि कंपनी का पंजीकृत पता डी-1088, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली है, जो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों का घर है।