BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी
29-Jan-2024 09:00 PM
By First Bihar
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव ईडी दफ्तर से बाहर निकल गये हैं। ईडी के अधिकारियों ने लालू से 10 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान भारी संख्या में राजद कार्यकर्ता ईडी दफ्तर के बाहर अपने नेता के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। लालू को देखते ही कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। बड़ी बेटी मीसा भारती के साथ लालू यादव राबड़ी आवास के लिए रवाना हुए।
बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने उन्हें पटना के बैंक रोड स्थित दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था। जहां करीब 10 घंटे तक ईडी के अधिकारियों ने लालू से पूछताछ की। ईडी दफ्तर के बाहर उनकी बेटी मीसा भारती, राजद एमएलसी सुनील सिंह, श्याम रजक, रीतलाल यादव सहित कई राजद नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इतनी देर तक ईडी दफ्तर में लालू को रखे जाने से राजद कार्यकर्ता काफी गुस्से में थे। राजद कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। बताया जा रहा है कि कल ईडी तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी।
ED की पूछताछ के दौरान गेट के बाहर खड़ी मीसा भारती अपने बीमार पिता लालू यादव का हालचाल जानने में लगी थी। वह अपने पिता का इंतजार कर रही थी कि वो कब बाहर निकलेंगे। मीसा भारती ने पिता के लिए दवाईयां भी अंदर भिजवाई। वही ईडी ऑफिस के बाहर ठेले राजद एमएलसी सुनील सिंह बैठ गये और सीएम नीतीश के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
मीसा भारती ने कहा कि कल सरकार गई और आज ईडी ने उनके पिता लालू प्रसाद को पूछताछ के बुला लिया। 30 जनवरी को भाई तेजस्वी को भी बुलाया गया है। मीसा ने बताया कि सत्ता में बैठे लोग एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। बीमार इंसान को इस तरह से बुलाकर आठ घंटे से बिठाया गया है। दो तीन बार जाकर तो हम दवा भी दिये है लेकिन ईडी का कोई भी अधिकारी बाहर आकर यह बताने को तैयार नहीं है कि और कितने घंटे उनसे पूछताछ होगी। नीतीश के परिवारवाद वाले बयान पर मीसा ने कहा कि जब महागठबंधन में आये थे तब नहीं पता था कि लालू जी का परिवार है कि नहीं..परिवार के कितने सदस्य राजनीति में हैं।
वही राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ईडी के द्वारा इस तरह की कार्रवाई अफसोसजनक है। जिस व्यक्ति की उम्र 76 साल से ज्यादा है जो बीमार व्यक्ति हैं जिनका हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। ऐसे बीमार व्यक्ति से निर्दयतापूर्वक पूछताछ किया जा रहा है। पूछताछ पूरी नहीं हुई हो तो कल फिर बुला लेते लेकिन करीब 9 घंटे उनको बिठाकर रखा गया है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। मानवता को शर्मसार करने वाली कार्रवाई की जा रही है। लालू को परेशान आज थोड़े ही किया जा रहा है सदियों से उनको परेशान किया जा रहा है। पहले भी कई बार यह बोला जा चुका है जब तक लोकसभा का चुनाव संपन्न नहीं होगा तब तक देशभर के मजबूत विपक्ष को इसी तरह तंग किया जाएगा।


