Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
03-Jan-2024 01:50 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री कराने के मामले में लालू परिवार पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने पिछले दिनों तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन लालू और तेजस्वी ईडी के सामने पेश नहीं हुए। ईडी के कसते शिकंजा पर तेजस्वी ने तंज किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि ईडी और सीबीआई का एनडीए का साथ अलायंस है और वे सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं।
दरअसल, यूपीए की सरकार में रेल मंत्री रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद पर यह आरोप है कि उन्होंने रेलवे में नौकरी देने के बदले लोगों से उनकी जमीनें और फ्लैट की रजिस्ट्री कराई। ये संपत्तियां उनके और उनके परिवार के लोगों के नाम पर रजिस्ट्री कराई गई। इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी कर रहे हैं। मामले में लालू और राबड़ी के साथ साथ तेजस्वी यादव, मीसा भारती समेत कुल 16 आरोपी है। मामला कोर्ट में चल रहा है और सभी ने बेल ले रखा है।
इस स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने पिछले दिनों इस घोटाले की अहम कड़ी कारोबारी अमित कात्याल को अरेस्ट किया था। पूछताछ के दौरान अमित कात्याल ने ईडी के समक्ष नए खुलासे किए हैं। ऐसे में ईडी ने लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन दोनों पिता-पुत्र ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए और ईडी से अगली डेट मांग ली। आज जब तेजस्वी से ईडी के समन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने ईडी और सीबीआई को एनडीए गठबंधन का हिस्सा बता दिया और कहा कि एनडीए में इनसे बड़ी पार्टी कोई नहीं है।
ईडी और सीबीआई का शिकजा कस रहा है, इस सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि ये न तो पहली बार है और ना ही अंतिम बार है, ये तो होना ही था सभी को पता है। चुनाव तक ये सिलसिला तो चलता ही रहेगा। देश में जो भी जांच एजेंसियां हैं सभी दबाव में काम कर रही हैं। अब इसपर बार बार सफाई देने का कोई मतलब नहीं रह गया है। अब तो सारा एजेंसी यूज टू हो गया है। इन लोगों को अपना काम छोड़कर पोलिटिकल काम करना है। ये तो एक तरह से एनडीए का एलायंस ही न है। एनडीए में तो कोई बड़ी पार्टी है नहीं तो मेजर पार्टी यही लोग न हैं।