पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
10-Nov-2023 02:21 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: पूर्व मध्य रेल के जीएम अनिल खण्डेलवाल ने शुक्रवार को समस्तीपुर स्टेशन का निरीक्षण किया और रेलवे की चल रही योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान रेल महाप्रबंधक ने रेलवे अस्पताल में डॉक्टर की कमी को देखते हुए तत्काल नए डॉक्टर की तैनाती करने का आदेश समस्तीपुर डीआरएम को दिया।
इसके साथ ही उन्होंने समस्तीपुर में बन रहे वर्ल्ड क्लास स्टेशन के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जीएम ने साफ-सफाई, समय से रेल परिचालन, सुरक्षा, प्लेटफार्म पर वेटिंग हॉल समेत यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जरूरी निर्देश भी दिए। इस क्रम में रेलवे स्टेशन पर रेल चालकों के विश्राम, कैंटीन और योगा के इंतजाम की सराहना भी की।
पूर्व मध्य रेल के जीएम अनिल खण्डेलवाल ने कहा कि अमृत भारत योजना के अंतर्गत पूर्व मध्य रेलवे के कुल 90 स्टेशनों को विकसित किया जा रहा है, जिसमें समस्तीपुर रेलमंडल के 19 स्टेशन भी शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों पर काफी तेजी से काम चल रहा है और उम्मीद है कि तय समय में ही सभी स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के अनुरूप बना दिया जाएगा। इस दौरान समस्तीपुर डीआरएम समेत रेल डिवीजन के सभी अधिकारी मौजूद रहे।