EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
06-Jan-2023 04:03 PM
BHAGALPUR: अपने कारनामों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने BSSC अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की घटना को सही बताया है। नीतीश के विधायक ने कहा है कि अभ्यर्थी जब सरकार की बात नहीं सुनेंगें तो लाठीचार्ज तो होगा ही। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज तो होता ही रहता है, इसमें कोई नई बात नहीं है। किसी भी आंदोलन को रोकने के लिए ऐसा किया जाता है। उपद्रव को रोकने के लिए लाठीचार्ज करवाना सरकार का नियम होता है। बता दें कि इससे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी कहा था कि इसमें कोई नई बात नहीं है, लाठीचार्ज होते रहता है।
दरअसल, बीएसएससी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बाद सरकार ने एक पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया है हालांकि, अभ्यर्थियों की मांग है कि सरकार तीनों पाली की परीक्षा को रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित करे। इसी मांग को लेकर पिछले दिनों सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी सड़क पर उतरे थे। जिसके बाद पुलिस ने बीएसएससी अभ्यर्थियों को राजधानी की सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर बर्बरतापूर्व पीटा था। इसको लेकर बिहार में खूब राजनीति भी हुई। मुख्य विपक्षी दल बीजेपी भी सरकार से तीनों पाली की परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रही है।
अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज के बारे में जब जेडीयू विधायक गोपाल मंडल से सवाल किया गया तो उन्होंने साफ लहजे में कह दिया कि इसमें कोई नई बात नहीं है, ये सब चलता रहता है। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों नहीं होगा लाठीचार्ज, परीक्षा को रोकेगा तो लाठीचार्ज होगा ही। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर मेरे साथ कोई धक्कामुक्की करेगा तो मेरे समर्थक चुप थोड़े ही न बैठेंगे, मेरे लिए मर जाएंगे। मारेंगे-पिटेंगे..ये सब चलते रहता है। सरकार अगर छात्रों को नहीं रोकेगी तो वे क्या कर देंगे पता नहीं है। किसी भी मूवमेंट को रोकने के लिए ऐसा किया जाता है।