अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
08-Nov-2021 12:50 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: बेगूसराय में अपराधियों का कहर जारी है। अपराधियों ने एक ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी और उसके जेब में रखे 1500 रुपये भी लूट लिये। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना लाखो रमजानपुर स्थित एनएच-31 पर उस वक्त हुई जब ई-रिक्शा चालक मेला देखकर अपने घर लौट रहा था।
घायल ई-रिक्शा चालक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या एक निवासी परमेश्वरी सिंह के पुत्र संजय सिंह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मटिहानी से काली मेला देखकर संजय बेगूसराय लौट रहा था तभी दो बदमाशों ने 50 रुपये देकर रमजानपुर छोड़ने के लिए उसे राजी कराया।
जिसके बाद वह पैसेजर को लेकर जैसे ही रमजानपुर पंहुचने वाला था कि उससे पहले ही अपराधियों ने उसे गोली मार दी और जेब में रखे पंद्रह सौ रुपये लेकर फरार हो गया। वहीं दूसरी तरफ इस घटना से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए ओपी अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि थाने पर कोई नहीं आया है और ना ही किसी ने शिकायत दर्ज कराई है।