ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या, शव को बगीचे में फेंका

ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या, शव को बगीचे में फेंका

10-Oct-2023 06:57 PM

By First Bihar

MUNGER: बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला मुंगेर जिले का है जहां अपराधियों ने ई-रिक्शा चालक की निर्मम हत्या कर दी और शव को बगीचे में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र का संदलपुर की है। 


जहां मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने संदलपुर स्कूल के पास आम के बगीचे में एक युवक के शव को देखा। जिसकी हत्या गोली मारकर की गयी थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक को पहचान कासीमबाजार थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी स्वर्गीय राजू साव के बड़े लड़के 26 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है जो भाड़े पर ई-रिक्शा चलाता था। 


आशीष के मर्डर की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का जीजा ने बताया की आशीष की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी वो भाड़े पर लेकर ई-रिक्शा चलाता था। बीती रात वह ई-रिक्शा के मालिक शास्त्री नगर निवासी मसूदन के घर पर लगा कर वहां से घर जाने के लिए निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। सुबह उसकी हत्या की खबर परिजनों को मिली। उन्होंने बताया कि आशीष बहुत ही शांत स्वभाव का लड़का था। उसकी इस तरह से निर्मम हत्या किसने की और क्यों की इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। मुंगेर सदर एसडीपीओ राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।