पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
18-Sep-2024 11:55 AM
By First Bihar
VAISHALI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे में जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक किशोर की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के पास टोटो रिक्शा की ठोकर लगने से एक 5 वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और सड़क पर ही आगजनी कर दी। इस घटना के बाद मौके से अफरातफरी का माहौल बन गया। किशोर की मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीं, मृतक किशोर नगर थाना क्षेत्र के क्रांति चौक कौन हारा रोड निवासी संजय मलिक का 5 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार है जो दो भाइयों में सबसे बड़ा था। जो अपने घर दरवाजे पर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार टोटो रिक्शा ने उसे ठोकर मार दिया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद टोटो चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ना चाहा लेकिन मौके से भागने में कामयाब हो गया और ई-रिक्शा को लोगों ने पकड़ लिया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत करने में जुटी है लेकिन लोग आक्रोश है और मुवावजे की मांग को लेकर सड़क पर डटे हुए हैं। फिलहाल लोगों का कहना है की वह इस मामले में किसी वरीय अधिकारी से बात करना चाहते हैं।