होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस
09-May-2023 06:36 PM
By First Bihar
ARRAH: पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई के बीच हनुमत कथा होने जा रहा है। 12 मई को बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री व आरा सांसद आर.के.सिंह से जब इस संबंध में पूछा गया तब वे कहने लगे कि ई बाबा बागेश्वर कौन हैं? हमको इस बात की जानकारी नहीं हैं। मैं किसी बागेश्वर बाबा को नहीं जानता।
दरअसल आरा में 220/132 के.वी पावरग्रिड उपकेंद्र विस्तार का शिलान्यास करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह ने ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर सभी हक्के बक्के रह गए। जहां एक और बीजेपी बागेश्वर वाले बाबा के स्वागत में जुटी है। वही बीजेपी के सांसद को यह पता ही नहीं है कि बागेश्वर बाबा हैं कौन?
बिहार की महागठबंधन सरकार बागेश्वर धाम वाले बाबा के पटना दौरे को लेकर लगातार बेतुका बयान दे रही है और बीजेपी बाबा के समर्थन में खड़ी है। वही भाजपा के सांसद व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने बागेश्वर बाबा को लेकर ऐसा बयान दिया कि अब उसकी चर्चा होने लगी है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह से जब आरा में पत्रकारों ने यह पूछा की महागठबंधन के लोग बाबा बागेश्वर धाम को पटना आने से रोक रहे है, जिससे भाजपा के लोग महागठबंधन सरकार पर सवाल उठा रही है, और बाबा बागेश्वर धाम को पटना आने के लिए उनका समर्थन कर रही है।
पत्रकारों ने पूछा कि इस पर आपका क्या कहना है तो केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कहा कि ई कौन है बागेश्वर धाम बाबा...मैं किसी बागेश्वर धाम को नही जानता। यह बात सुनते ही पत्रकारों ने मंत्री आरके सिंह से कहा की बिहार में भाजपा बाबा का समर्थन कर रही है, और महागठबंधन का विरोध कर रही है तो केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने कहा कि मैं किसी बागेश्वर धाम वाले बाबा को नहीं जानता कौन है बागेश्वर धाम वाले बाबा?