ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

ई होम्स पनोरमा में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, कंपनी के प्रबंध निदेशक ने दी शुभकामनाएं

16-Mar-2022 09:33 PM

PURNEA: पूर्णिया के एनएच-31 स्थित पनोरमा ग्रुप के ई होम्स पनोरमा में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पनोरमा ग्रुप के कर्मचारियों ने मिलकर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और रंगोत्सव का पर्व होली को धूमधाम के साथ मनाया। 


होली मिलन समारोह में शामिल सभी कर्मियों को कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर फुलों की होली भी खेली गयी। रंगोत्सव का यह त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कंपनी की ओर से एक से बढ़कर एक व्यंजन से बने पकवान की व्यवस्था की गयी थी। होली मिलन समारोह में शामिल हुए लोगों ने इस व्यंजन का जमकर लुफ्त उठाया।


इस दौरान पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने अपने सभी कर्मचारियो और कंपनी में काम कर रहें हैं मजदूरों को होली की बधाई व शुभकामनांऐ दी। इस मौके पर प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने कहा कि होली एक ऐसा पर्व हैं जिसमें गरीब-अमीर ऊँच-नीच का सारा भाव मिट जाता हैं। लोग सारे गिले-शिकवे को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं। संजीव मिश्रा ने पूर्णिया समेत कोसी-सीमाचल वासियों को रंगोत्सव पर्व होली की बधाई व शुभकामनांऐ देते हुए शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाने की भी अपील की।


होली मिलन समारोह के मौके पर पनोरमा ग्रुप के CEO नंदन झा, मैनेजर रितेश झा, जेनेन्द्र झा, कोसी आलोक प्रोडक्शन के सुनील सुमन, दीपक दिलवर, अभिषेक मिश्रा, आनंद, विक्की, अरूण झा, विक्रम भगत, मनखुश मिश्रा, धीरज जैन, राजू खान, मित्तू सिंह, पल्लवी, पूजा, दीप्ती, काजल, रोमा समेत कई लोग मौजूद थे।