परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
23-Aug-2022 07:04 PM
By Aryan Anand
PATNA : बिहार की नई महागठबंधन सरकार को कल यानी बुधवार के दिन बिहार विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना है लेकिन इसके पहले विधानसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के बीच जोरदार तकरार देखने को मिल रही है। स्पीकर विजय सिन्हा ने अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इसके बाद डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने मोर्चा संभाल लिया है। आज स्पीकर के ऐलान के बाद डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने कहा है कि नैतिकता के आधार पर विजय कुमार सिन्हा को इस्तीफा देना चाहिए।
स्पीकर विजय सिन्हा के रुख पर प्रतिक्रिया देते देते डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने विजय कुमार सिन्हा की तुलना पागल कुत्ते से कर दी है। महेश्वर हजारी ने कहा है कि अगर कोई पागल कुत्ता काट लेता है तो हम उसे उलट कर काट नहीं सकते बल्कि इलाज करा सकते हैं।
बता दें कि बिहार में सत्ता परिवर्तन के तुरंत बाद ही विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा को हटाने की कवायद शुरू हो गई थी। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के खिलाफ विधानसभा सचिव को महागठबंधन की ओर से अविश्वास प्रस्वाव दे दिया गया था। इस अविश्वास प्रस्ताव पर कल विधानसभा में चर्चा होना था लेकिन इससे पहले ही स्पीकर ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद अब स्पीकर और डिप्टी स्पीकर आमने-सामने आ गए हैं।