बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति
12-Jul-2022 10:31 AM
PATNA : राजनीतिक गलियारे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता तार किशोर प्रसाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. तार किशोर प्रसाद की कोरोना रिपोर्ट अब से थोड़ी देर पहले आई है, वह संक्रमित पाए गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर आज उन सभी नेताओं की कोरोना जांच कराई गई जिन्हें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होना है और इसी दौरान डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद संक्रमित पाए गए हालांकि उनमें कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं है, बावजूद इसके तारकेश्वर प्रसाद अब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं. पटना पहुंचने पर वे विधानसभा भवन के शताब्दी समापन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे बिहार विधानसभा में बने शताब्दी समृति स्तंभ का उद्घाटन करेंगे। विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं की कोविड टेस्ट कराई जा रही है। इसी दौरान जांच में वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि इससे पहले बिहार सरकार के तीन मंत्री कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा समेत मंत्री लेसी सिंह कोरोना संक्रमित हो गए थे।