ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / ड्यूटी संभालते ही तेजस्वी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे DGP, कल अपराधियों...

ड्यूटी संभालते ही तेजस्वी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे DGP, कल अपराधियों को दौड़ाने की कही थी बात

22-Dec-2022 12:45 PM

PATNA : पदभार ग्रहण करने के बाद बिहार के नए डीजीपी आरएस भट्टी अब राबड़ी आवास पहुंच गए हैं। यहां उनकी मुलाक़ात बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से हो रही है। कल यानी बुधवार को आरएस भट्टी ने अपराधियों को दौड़ाने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अपराधियों को प्लानिंग करने का मौका नहीं देना है। उन्हें दौड़ाते रहना है। 


आपको बता दें, लालू परिवार से आरएस भट्टी का रिश्ता काफी पुराना रहा है। लालू के शासनकाल में भट्टी ने कई अहम ज़िम्मेदारियां निभाई थी। उन्होंने शहाबुद्दीन पर भी अंकुश लगाए थे। उनकी सख्ती इस कदर थी कि वे किसी भी नेता या अपराधी को बख्शते नहीं थे। इसीलिए लालू यादव उन्हें पसंद करते थे। हालांकि, बाद में वे केंद्र की ज़िम्मेदारी निभाने लगे थे। 



अब आज यानी गुरुवार को डीजीपी आरएस भट्टी सीधा तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंच गए हैं। वहां वे लॉ एंड ऑर्डर पर भी चर्चा कर सकते हैं। उन्होंने कल ही ये बात कही थी कि मैं किसी भी अपराधी को माफ़ नहीं करूंगा।