ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / BIHAR NEWS : ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान ने बाइक सवार...

BIHAR NEWS : ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान ने बाइक सवार को वनवे में जाने से किया मना, तो जानिए फिर हुआ ऐसा

19-Oct-2024 11:20 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां ड्यूटी में तैनात एक ट्रैफिक के सिपाही ने एक बाइक सवार को वन वे में जाने से किया माना तो बाइक सवार ने ट्रैफिक पुलिस की जमकर कर दी। उसके बाद इस घटना को लेकर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। उसके बाद आरोपी को हिरासत में ली लिया गया है। 


दरअसल, यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के संतोषी माता के मंदिर के समीप का है। जहां वन वे में एक बाइक सवार अपनी बाइक लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था। जिसको पहले वहां ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक के जवान संजय कुमार ने वन वे में गाड़ी ले जाने से मना किया था। पूरे मामले को लेकर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक जवान संजय कुमार के द्वारा बाइक सवार अभिषेक कुमार के खिलाफ नगर थाने की पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया है। जिसके बाद नगर थाने की पुलिस ने अभिषेक कुमार को अपने हिरासत में लेते हुए उसके बाइक को भी जप्त कर लिया है। 


वहीं पूरे मामले को लेकर एएसपी टाउन भानु प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचालु बनाए रखने हेतु नगर थाना क्षेत्र के संतोषी माता मंदिर के समीप ट्रैफिक जवान संजय कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति वन वे में घुसने की कोशिश कर रहा था जिसको ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक के जवान के द्वारा मना किया गया। जब बाइक सवार ने ट्रैफिक जवान की बात को नहीं माना तो ट्रैफिक जवान ने उस बाइक सवार को रोक दिया जिससे नाराज बाइक सवार के द्वारा ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक जवान संजय कुमार के साथ मारपीट किया गया है। 


जिसके कारण ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक जवान संजय कुमार जख्मी हो गया इसके बाद उसे बाइक सवार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा साथ ही उन्होंने इस तरह के लोगों के लिए सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि ड्यूटी में तैनात किसी भी पुलिसकर्मी के साथ अगर अभद्र व्यवहार किया जाता है तो फिर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।