Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
20-Mar-2023 01:49 PM
By Vikramjeet
VAISHALI: वैशाली में ड्यूटी के दौरान दो चौकीदार आपस में भिड़ गये। दोनों को लड़ता देख आस-पास के लोग झगड़ा छुड़ाने पहुंच गये। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। दरअसल दोनों को थानेदार ने सोते पकड़ा था जिसके बाद दोनों को फटकार लगायी थी। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से लड़ने लगे। दोनों ने जमकर मारपीट की इस दौरान पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जो अब वायरल हो रहा है।
मामला वैशाली जिले के बिदुपुर थाने के दो चौकीदार से जुड़ा है। दोनों चौकीदार ड्यूटी के दौरान सोते मिले थे। दोनों चौकीदार के सोने का वीडियो बनाकर किसी ने बिदुपुर थानेदार को भेज दिया था। जिसके बाद थानेदार शनिवार की देर रात चकौसन बाजार में खुद गश्ती के लिए निकल पड़े। भेजे गये वीडियो की पुष्टि होने के बाद दोनों चौकीदार को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर जमकर फटकार लगायी। कहां कि यदि आगे ऐसी गलती हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
थानेदार के जाने के बाद दोनों चौकीदार के बीच तू-तू मैं मैं होने लगा मामला इतना बढ़ गया कि दोनों मारपीट करने लगे। दोनों के घरवालों को जैसे ही पता चला कि दोनों चौकीदार आपस में लड़ बैठे हैं। परिवारवालों के पहुंचने के बाद मामला और बढ़ गया। दोनों के परिवारवालों के तरफ से लाठी-डंडे चलने लगा।
इस दौरान चौकीदार समेत चार लोग घायल हो गये। लाठी से हमले के दौरान चौकीदार बिजेन्द्र का सिर फट गया और 55 वर्षीय बालेश्वर पासवान भी घायल हो गया। मारपीट की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायलों को इलाज के लिए बिदुपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बिजेन्द्र चौकीदार संघ का नेता भी हैं। इस घटना को पुलिस छोटी मोटी घटना करार दे रही है लेकिन सोशल मीडिया पर जो तस्वीरे वायरल हो रही है वो पुलिस विभाग की पोल खोल रही है।