ब्रेकिंग न्यूज़

CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे

दूसरी महिला से पति का था अवैध संबंध, विरोध करने पर पत्नी और बच्ची को मार डाला

06-Jul-2022 02:10 PM

By DEEPAK

NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नालंदा जिले से आ रही है। जहां पति के अवैध संबंध का विरोध करना एक पत्नी को काफी महंगा पड़ गया। पति ने पत्नी और अपनी ही एक साल की मासूम बच्ची की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध था जिसका पत्नी अक्सर विरोध किया करती थी। लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा था। पति के रवैय्ये से तंग आकर पत्नी ने एक बार फिर समझाने की कोशिश की तो यह पति को नागवार गुजरा। पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद अपनी बच्ची को भी जमीन पर पटक कर मार डाला। 


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। घटना नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र के जियर गांव का है जहां डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को जब्त किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। इस घटना से पूरे इलाके के लोग भी हैरान हैं।    


नालंदा जिले में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने हैवानियत का परिचय देते हुए पत्नी और एक साल की मासूम बेटी को मौत के घाट उतार दिया। दिल को दहला देने वाली घटना नालंदा जिले के अस्थावां थाना इलाके के जीयर गांव की है। हत्या को अंजाम देने के बाद पति दोनों शव को छोड़कर अपने ससुराल से फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा। 


दरअसल प्रदीप का किसी महिला से अवैध संबंध चल रहा था जिसका विरोध उसकी पत्नी किया करती थी। दोनों में अक्सर इसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े होते थे। इसी बीच रात में दोनों के बीच मारपीट हुई और उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर और बच्ची की जमीन पर पटक कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है वही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।