ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / दूसरी जगह तय हुई गर्लफ्रेंड की शादी तो सनकी आशिक ने ब्लेड से...

दूसरी जगह तय हुई गर्लफ्रेंड की शादी तो सनकी आशिक ने ब्लेड से काटा उसका चेहरा, प्रेमिका की स्कूटी लेकर हुआ फरार

07-Nov-2019 01:41 PM

DESK : प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरत में डाल दिया है. दरअसल एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका के ऊपर जानलेवा हमला किया. गर्लफ्रेंड की शादी दूसरी जगह तय होने से नाराज एक सनकी आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड के चेहरे पर ब्लेड से हमला कर दिया. उसने चेहरा काटकर प्रेमिका को लहूलुहान कर दिया और उसकी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया. 


सिरफिरे प्रेमी की ओर से उठाये गए इस खतरनाक कदम से हर कोई हैरान है. लड़की गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक लड़की एक यूनिसेक्स सैलून में काम करती है. जहां आरोपी युवक भी काम करता है. पीड़िता की मां ने बताया कि लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी गयी थी. जिसके नराज होकर आरोपी ने उसकी बेटी पर ब्लेड से हमला कर दिया. 


वारदात उत्तर प्रदेश के लखनऊ की है. घटना की खबर मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची चिनहट थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवती को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक, लड़की की स्कूटी लेकर फरार हो गया. लड़की ने आरोपी लड़के का नाम रेहान बताया है. फिलहाल युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.