घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
04-Jun-2022 05:49 PM
DESK: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए आर्यन ने लिखा कि सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था कि कोरोना से रहा नहीं गया। आज शनिवार को उन्हें अबू धाबी में होने वाले आईफा अवॉर्ड्स 2022 में शामिल होना था।
लेकिन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की वजह से उनका जाना टल गया। बता दें कि आर्यन दूसरी बार कोरोना से संक्रमित हुए हैं। कार्तिक आर्यन ने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर कोविड पॉजिटिव लिखा है। हालांकि सोशल मीडिया पर आर्यन कार्तिक के फैंस अब उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल की है। आइफा अवार्ड्स में भूल भुलैया 2 टाइटल ट्रैक पर कार्तिक का पहला लाइव परफॉर्मेंस होने वाला था लेकिन कोरोना ने इस पर पानी फेर दिया। बता दें कि इससे पहले कार्तिक आर्यन लुका छुप्पी में काम कर चुके है। बहुत जल्द वे नई मुवी शहजादा में दिखेंगे।
यह साउथ फिल्म अला वैकुंठपुरमलों की हिन्दी रीमेक है। इसके पहले मार्च 2022 में कार्तिक आर्यन कोरोनावायरस की चपेट में आए थे तब उन्होंने फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग पूरी की थी। कार्तिक के कोविड पॉजिटिव होने से उनके फैंस भी काफी सदमें में हैं और जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं।