ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / दूसरे चरण के निकाय चुनाव की तैयारी पूरी , 41 पदाधिकारियों की हुई...

दूसरे चरण के निकाय चुनाव की तैयारी पूरी , 41 पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति, 28 दिसंबर को वोटिंग

25-Dec-2022 09:13 AM

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव के एलान के बाद पहले चरण का मतदान और मतगणना दोनों पुरे हो चूके हैं। इसके बाद अब दुसरे चरण का मतदान आगामी 28 दिसंबर को होने हैं। इसका परिणाम 30 दिसंबर को घोषित होगा। वहीं, इस चरण के मतदान को लेकर सबसे अधिक चर्चा का पटना नगर निगम बना हुआ है। इसको लेकर प्रशासन के तरफ से सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना नगर निगम चुनाव में नजर रखने के लिए अलग-अलग वार्डों के लिए छह कंट्रोल रूम बनाये गये हैं और एक मुख्य कंट्रोल रूम भी बनाया गया। कंट्रोल रूम 26 दिसंबर से लेकर मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक सक्रिय रह कर काम करेंगे। इस दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी से लेकर शिकायतों से अवगत कराने के लिए कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। इसके अलावा निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी भी बनाये गये हैं। 


बता दें कि, पटना नगर निगम चुनाव संपन्न कराने के लिए 41 निर्वाची पदाधिकारी सहित सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं। निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया को बनाया गया हैं। इनके स्तर पर भी चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष के लिए सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाये गये हैं। इसमें सहायक समाहर्ता शैलजा पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।  निर्वाची पदाधिकारी सहित सहायक निर्वाची पदाधिकारियों की संख्या की बात करें तो यह संख्या 17 है। इसके अलावा 24 सहायक निर्वाची पदाधिकारी की नियुक्ति की गयी है।


गौरतलब हो कि, पटना में नगर निकाय चुनाव को लेकर यह आदेश पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा जारी किए गए हैं। दुसरे चरण के चुनाव में पहली बार मेयर और ड्यूटी मेयर का चुनाव करवाया जा रहा है।मेयर के कुल 17 पदों के लिए 358 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सबसे अधिक सुरक्षित पटना नगर निगम क्षेत्र में है, यहां एक पद के लिए 32 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। वहीं, सबसे कम नौ-नौ प्रत्याशी बेतिया नगर निगम और भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में हैं।