ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / news / आज से शुरू होगी दूसरे चरण में शिक्षकों के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया,...

आज से शुरू होगी दूसरे चरण में शिक्षकों के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया, पहले ग्रामीण क्षेत्रों में दी जाएगी पोस्टिंग

15-Jan-2024 09:12 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से दूसरे चरण में चयनित शिक्षकों के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू कर दी जाएगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने जिलावार विवरणी मांगी है। इसके साथ ही पहले चरण के पूरक रिजल्ट में सफल 2772 शिक्षकों को भी स्कूल आवंटित किया जाएगा। जिलों से प्राप्त सूची के आधार पर सॉफ्टवेयर के माध्यम से विभाग शिक्षकों को स्कूल आवंटित करेगा।


विभाग ने अगले छह दिनों (15 से 20 जनवरी तक) सभी जिलों से स्कूल और विषयवार रिक्त पदों और नियुक्ति-पत्र प्राप्त शिक्षकों की सूची मांगी है। ब्योरे के लिए सभी 38 जिलों का दिन भी तय कर दिया गया है। पहले दिन अर्थात 15 जनवरी को भोजपुर, नालंदा, शिवहर, शेखपुरा, लखीसराय और अरवल जिलों से संबंधित विवरणी मांगी गई है।


16 जनवरी को जहानाबाद, बक्सर, मुंगेर, खगड़िया, जमुई और सहरसा, 17 को बांका, अररिया, औरंगाबाद, गोपालगंज, सीतामढ़ी, सुपौल और सीवान, 18 को बेगूसराय, भागलपुर, गया, मधेपुरा, रोहतास, नवादा और पूर्णिया, 19 को पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर व पश्चिम चंपारण तथा 20 जनवरी को पूर्वी चंपारण, किशनगंज, कैमूर, कटिहार, मधुबनी और सारण जिले को विवरणी सौंपनी है।


दूसरे चरण में 94 हजार अभ्यर्थियों को आयोग ने सफल घोषित किया है। इनमें 73 हजार की जिलों में काउंसिलिंग हुई है। दूसरे चरण में चयनित राज्यभर के शिक्षकों को 13 जनवरी को औपबंधिक पत्र दिया गया था। विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि इस माह के अंत तक सभी शिक्षकों को आवंटित स्कूलों में योगदान करा दिया जाएगा। योगदान की तिथि से ही वेतन भुगतान भी आरंभ हो जाएगा।