ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / बिहार चुनाव : दूसरे चरण में LJP और BJP के बीच सबसे ज्यादा...

बिहार चुनाव : दूसरे चरण में LJP और BJP के बीच सबसे ज्यादा फ्रेंडली फाइट, 5 सीटों पर आमने-सामने

01-Nov-2020 09:03 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए से अलग होने के बावजूद बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा करने वाले एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान के लिए दूसरा चरण बेहद महत्वपूर्ण है. दूसरे चरण के 94 विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को वोट पड़ने हैं, लेकिन बीजेपी के मुकाबले एलजीपी 5 विधानसभा सीटों पर इस चरण में फ्रेंडली फाइट करती नजर आएगी. एलजेपी ने 134 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, इनमें से 6 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां उसके उम्मीदवार बीजेपी के खिलाफ मैदान में हैं.


फ्रेंडली फाइट वाली पांच सीटों पर दूसरे चरण में ही चुनाव है। ऐसे में जब एलजेपी ऐलान कर चुकी है कि उसके उम्मीदवार जीतने के बाद बीजेपी का समर्थन देंगे. चिराग पहले ही ऐसा कह चुके हैं कि बीजेपी से उनकी फ्रेंडली फाइट छह सीटों पर हो रही है. दूसरे चरण में दोनों दलों के उम्मीदवार गोविंदगंज, लालगंज, राघोपुर, रोसड़ा और भागलपुर में खड़े हैं. इनमें दो गोविंदगंज और लालगंज लोजपा की सीटिंग सीट है. लालगंज से विधायक राजकुमार साह व गोविंदगंज से विधायक राजू तिवारी लोजपा से मैदान में हैं. लोजपा की दोनों सीटिंग सीटों पर भी दूसरे चरण में ही चुनाव है. 


रोसड़ा से रामविलास पासवान के भतीजे और समस्तीपुर सांसद प्रिंस राज के बड़े भाई लोजपा उम्मीदवार हैं. इसके अलावा एलजेपी ने बीजेपी के खिलाफ राघोपुर में भी उम्मीदवार दिया है. यहां उम्मीदवार देने के पीछे चिराग का तर्क तेजस्वी यादव के खिलाफ कैंडिडेट देने का है. राघोपुर से राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव भी मैदान में है. तेजस्वी यादव महागठबंधन का चेहरा हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि फ्रेंडली फाइट में बीजेपी और एलजेपी के बीच मुकाबला होगा.