बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी
07-Dec-2019 01:27 PM
RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में भी जमकर वोटिंग हो रही है। एक बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक 45 फीसदी से ज्यादा मतदान की सूचना है। सात जिले की बीस सीटों पर मतदान हो रहा है।
1 बजे तक मिले आंकड़ों के मुताबिक औसत मतदान 45.33 फीसदी हुआ है वहीं खरसावां में 49.17 फीसदी, मनोहरपुर में 38.54 फीसदी, मझगांव में 51.09, सरायकेला 46.34 मतदान की सूचना है। जमशेदपुर (पूर्वी) में 35.3फीसदी और जमशेदपुर (पश्चिमी) में 33.1फीसदी मतदान हुआ है।
जमशेदपुर पूर्वी सीट से छठी बार सीएम रघुवर दास चुनावी मैदान में हैं। सीएम यहां से 1995 से चुनाव जीतते रहे हैं। पांच बार जीतकर विधायक रहे हैं। इस बार यहां उनके खिलाफ उनके ही कैबिनेट में मंत्री रहे सरयू राय मैदान में हैं।
वहीं घाटशिला में 49.90, पोटका में 48.00फीसदी, मांडर में 49.84 फीसदी, सिमगेडा में 45.40 फीसदी, कोलेबिरा में 46.00 फीसदी,सिसई में 54.56 फीसदी और चाईबासा में 40.13 फीसदी मतदान की सूचना है।
वहीं गुमला जिले के सिसई विधानसभा के बूथ संख्या 36 पर मतदान को रद्द कर दिया गया है। सुरक्षा बल के जवान बूथ से ईवीएम लेकर निकल गये हैं।वहीं अधिकारी लोगों को समझा-बुझा रहे हैं। यहां सुरक्षाबलों के साथ झड़प में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है।