Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
14-Oct-2023 08:36 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने महिला को गोली मार दी। गोली महिला के बाएं हाथ में लगी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का प्राथमिक उपचार के लिए खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां के डॉक्टर ने उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा लेकिन फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
घटना मेघौल पंचायत के बेदुलिया गांव की है। घायल महिला की पहचान बेदुलिया निवासी अमरजीत महतो की 35 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी के रूप में हुई है। गोली लगने से घायल पीड़िता ने बताया कि उसका पति बिहार से बाहर दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। घर में वो बेटा और बेटी के साथ रहती है। शाम में गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र महतो का बेटा मुकेश महतो अचानक घर पर आ पहुंचा और शारिरीक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा जिसका विरोध करने पर उसने कमर से पिस्टल निकाली और गोली मार दी।
गोली मारने के बाद वो मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि मुकेश मनचला और अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह अवैध शराब का निर्माण और बिक्री दोनों करता है। गोली मारने के बाद उसने धमकी दी थी वह उसके बच्चों को जान से मार देगा। वही खोदावंदपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश ने बताया कि गोली लगने से घायल महिला को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भेजा गया है जहां इलाज चल रहा है। इस संबंध में पीड़िता की ओर से आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
घटना के संबंध में बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गोली मारने वाले आरोपी की पहचान मुकेश कुमार उर्फ सरदार के रूप में हुई है। जो महिला का पड़ोसी है। दोनों के बीच पहले से आपसी विवाद चल रहा है। महिला को हाथ में गोली लगी है। उसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। आरोपी मुकेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस फिलहाल घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।