बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
25-Jan-2020 01:10 PM
NAWADA: नवादा में एक लड़की की नग्न हालत में डेड बॉडी मिली है. लड़की के गले में तार लपेटा हुआ है और सर को पत्थर से कुचला गया है. मरने के बाद लड़की की लाश को तेल छिड़क कर फूंक दिया गया है. गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बकसौती पहाड़ के किनारे लड़की का अधजला शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया.
लड़की की लाश देखकर आशंका जताई जा रही है कि उसका रेप करके बेरहमी से कत्ल किया गया है. ऐसी आशंका है कि आरोपी ने पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया फिर उसका मर्डर कर दिया. शक है कि लड़की की पहचान छिपाने के लिए उसकी लाश को जला दिया गया है.
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी. जिसके बाद घटनास्थल पर थानाध्यक्ष पहुंचे. पुलिस ने बताया कि शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.