ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / नशे की लत में युवक ने अपनी मां, बहन, भाभी से किया रेप,...

नशे की लत में युवक ने अपनी मां, बहन, भाभी से किया रेप, परिवार वालों ने गला घोंटकर मार डाला

19-Nov-2019 01:27 PM

DATIYA: मध्यप्रदेश के दतिया से हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई है. पुलिस ने एक ही परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद इस मामले का जब खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गये.

 

परिवार के लोगों ने बताया कि उनके बेटे को शराब की बुरी लत थी. शराब के नशे में कई बार उसने अपनी मां, बहन और भाभी से रेप किया.  मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा 11 नवंबर को शराब के नशे में घर आया और उसने छोटे भाई की पत्नी से रेप करने की कोशिश की. उन्होंने बताया कि वो पहले भी कई बार ऐसा कर चुका था.


उसकी आदतों से तंग आकर परिवार के लोगों ने गला घोंटकर उसका कत्ल कर दिया और फिर उसकी डेड बॉडी को गोपाल दास हिल के पास डाल दिया. दतिया पुलिस ने बताया कि मृतक का शव 12 नवंबर को गोपालदास हिल एरिया से मिला था और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत गला घोटने की वजह से हुई है. उसकी पहचान साबित होने के बाद पता चला कि उसे शराब की लत थी और उसके घर वाले भी उससे तंग आ चुके थे. परिवार के सदस्यों ने पूछताछ में रेप के आरोपी सदस्य की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है. परिवार वालों ने बताया कि शराब पीने के बाद उसने कई बार मां, बहन और भाभी से रेप किया. वहीं पुलिस ने मृतक के पिता, उसकी पत्नी, छोटे बेटे और छोटे बेटे की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. चारों को कोर्ट में पेश करके उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.