ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / दूसरी बार UP के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल...

दूसरी बार UP के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM नीतीश कुमार

25-Mar-2022 08:15 PM

DESK : योगी आदित्यनाथ एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए हैं। योगी समेत कुल 52 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। लखनऊ के इकना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही।


समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद रहे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। 


सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया था।शुक्रवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री के साथ लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।


मालूम हो कि लगातार दूसरी बार यूपी में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक बार फिर से यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जबकि केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद के लिए शपथ ली। इसके अलावा 49 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। योगी समेत सभी नेताओं ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के समक्ष शपथ ली।