ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

CM Nitish Pragati Yatra: प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश को गुलदस्ता देने की मची होड़, अचानक गड्ढे में जा गिरे कई नेता; देखिए.. VIDEO

23-Dec-2024 02:44 PM

By First Bihar

BETTIAH: मुख्यमंत्री नीतीश कुमा(CM Nitish Kumar)र ने आज यानी 23 दिसंबर से अपनी प्रगति यात्रा(Pragati Yatra) का आगाज कर दिया है। यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री पूरे लाव लश्कर के साथ पश्चिमी चंपारण के बाल्मिकीनगर पहुंचे, जहां वृक्षारोपण करने के बाद सीएम ने अपनी प्रगति यात्रा की शुरूआत कर दी। इस दौरान मझौलिया के शिकारपुर एक अजीब नजारा देखने को मिला।


दरअसल, प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने काफिले के साथ मझौलिया के शिकारपुर पहुंचे थे, तभी वहां मौजूद पार्टी नेताओं में सीएम को गुलदस्ता देने की होड़ मच गई। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सीएम को गुलदस्ता देकर स्वागत करना चाहते थे लेकिन इसी बीच मिट्टी खिसक गई और कई नेता गड्ढे में जा गिरे। 


इस घटना के बाद थोड़ी देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। खुद मुख्यमंत्री और उनके साथ मौजूद मंत्री विजय कुमार चौधरी इस पूरे वाक्ये को देखते रह गए। बाद में मुख्यमंत्री और मंत्री ने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को गड्ढे में गिरे सभी नेताओं को उठाने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएम आगे निकल गए।