Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
17-Jan-2024 12:35 PM
By First Bihar
PATNA : भागलपुर-जमालपुर रूट होकर पहली बार राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को चली है। भागलपुर के लोगों की यह वर्षों पुरानी मांग थी। लेकिन, अगरतला से चली तेजस राजधानी एक्सप्रेस हादसे का भी शिकार होने से बच गयी। असमाजिक तत्वों ने सहिबगंज-भागलपुर रेलखंड पर परिचालन के पहले दिन ही ट्रैक पर पत्थर रखकर बड़े हादसे को अंजाम देने की साजिश रची थी। हालांकि तेजस राजधानी बाल-बाल बच गयी परंतु पत्थर से टकराने पर इंजन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
मिला जानकारी के अनुसार, अगरतला से जब तेजस राजधानी एक्सप्रेस आनंद विहार के लिए रवाना हुई तो बुधवार को भागलपुर रूट पर लोग ट्रेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जब ट्रेन झारखंड के साहिबगंज से गुजरने वाली थी तो इससे पहले महराजपुर के पास बड़ा हादसा टल गया। कुछ शरारती तत्वों ने ट्रेन को पलटाने की साजिश कर रखी थी। पटरी पर एक पत्थर का आधा टुकड़ा रखा गया था। जिससे ट्रेन टकरा गयी और इंजन का पार्ट क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि किसी तरह की बड़ी अनहोनी नहीं हुई और ट्रेन सुरक्षित आगे निकल गयी।
वहीं, तेजस राजधानी के चालक ने इस दौरान सूझबूझ का परिचय दिया और ट्रेन को नियंत्रण में रखा। वहीं घटनास्थल पर ट्रेन कुछ मिनटों के लिए रूकी रही। बुधवार को ट्रेन तय समय से पहले ही भागलपुर पहुंच गयी जहां पहली बार पहुंची राजधानी एक्सप्रेस का स्वागत किया गया। इसे लेकर पूरी तैयारी की गयी थी।
उधर, वहीं ट्रैक पर पत्थर रखे जाने के मामले पर एडीआरएम शिव कुमार प्रसाद ने कहा कि उन्हें आरपीएफ के जरिए ये सूचना मिली थी कि साहेबगंज के पहले पटरी पर एक पत्थर असमाजिक तत्वों ने रख दिया था। तेजस एक्सप्रेस जब उक्त रूट से गुजरी तो पत्थर से टकरा गयी।बताया गया कि जब एक मालगाड़ी थोड़ी ही देर पहले वहां से गुजरी तो कोई पत्थर पटरी पर नहीं था। लेकिन तेजस राजधानी के गुजरने से पहले उस पत्थर को वहां रखा गया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं रेलवे के कर्मी का कहना है कि तालझारी के पहले महाराजपुर के पास ये घटना घटी है। गाड़ी कुछ सेकेंड के लिए स्लो जरूर किया गया लेकिन रोकी नहीं गयी। तय समय से पहले गाड़ी भागलपुर पहुंच गयी।