ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

दुर्घटना ग्रस्त होने से बाल - बाली बची कोशी एक्सप्रेस, भीषण गर्मी से फिर टेढ़ी हुई पटरी

26-Apr-2023 10:45 AM

By First Bihar

GAYA : बिहार में गर्मी का मौसम शुरू होते  ही एक बार फिर से रेल की पटरी टेढ़ी होनी शुरू हो गयी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया जिले से निकल कर सामने आया है। जहां गुरपा-गझण्डी घाटी रेलखंड पर स्थित नाथगंज रेलवे हॉल्ट के पास अप लाइन में अधिक गर्मी के कारण 50 मीटर तक रेल पटरी पिघलकर काफी बुरी तरह से टेढ़ी हो गई। 


दरअसल, भीषण गर्मी और तीखी धूप के बीच पटरी घलकर काफी बुरी तरह से टेढ़ी हो गई। इसी समय वहां से हटिया-पटना सुपर एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। जिसे दिलवा स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इस तरह रेलकर्मियों की सूझबूझ व तत्परता से एक बड़ी रेल हादसा होने से टल गया। पटरी टेढ़ी होने के चलते अप लाइन पर तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इसके बाद वापस से रेल परिचालन शुरू करने में करीब तीन घंटे का समय लगा।


बताया जा रहा है,  रेलकर्मी रेल ट्रैक की जांच कर रहा था। वह जांच करते हुए नाथगंज रेलवे हॉल्ट के पास पहुंचा तो उसकी नजर टेढ़ी हुई रेल पटरी पर पड़ी। उसने तुरंत नाथगंज और दिलवा स्टेशन को इसकी सूचना दी। उसी समय हटिया से पूर्णिया कोर्ट जा रही 18626 अप हटिया-पटना-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजरने वाली थी, जिसे दिलवा स्टेशन पर ही रोक दिया गया और एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया।


आपको बताते चलें कि, एक हफ्ते पहले ही दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर टेकटार स्टेशन के पास भी भीषण गर्मी के चलते पटरी टेढ़ी हो गई थी। इसके बाद दरभंगा-रक्सौल पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया। पटरी दुरुस्त करने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ।