Pappu Yadav Arrest : जानिए कौन हैं IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह, आधी रात हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अरेस्ट Bihar Vidhan Sabha event : 105 साल की हुई बिहार विधानसभा, लोकतंत्र के उत्सव में शामिल होंगे राजनीति के दिग्गज; इस सुविधा का होगा उद्घाटन Pappu Yadav arrest : 1995 के पुराने मामले में आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, समर्थकों में आक्रोश; 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा Bihar weather : बिहार में मौसम अपडेट: सुबह-शाम कुहासा और ठंड, दिन में धूप से राहत, 12 फरवरी से तापमान बढ़ेगा मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार
14-Oct-2024 12:42 PM
By First Bihar
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां दुर्गा प्रतिमा विर्जन के दौरान बवाल की खबर है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। हमला से आक्रोशित जुसूल में शामिल लोगों ने बवाल शुरू कर दिया। इस दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। यह पूरा मामला बखरी प्रखंड के परिहारा इलाके का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार,पुरानी दुर्गा मंदिर परिहारा से प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। इस बीच रास्ते में दिगम्बर सिंह द्वार के समीप विसर्जन जुलूस में शामिल युवकों द्वारा पटाखा छोड़ा गया। पटाखे की आवाज से वहां मौजूद एक वृद्ध महिला बेहोश हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा बस्ती में पटाखा चलाने और शोर शराबा करने का विरोध किया। इससे बात काफी बिगड़ गई और दोनों पक्ष में मारपीट होने लगी।
बताया जा रहा है कि मारपीट की वजह से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग भागने लगे। जुलूस में शामिल लोग फरार हो गये और मां दुर्गा समेत सभी प्रतिमा सड़क पर करीब 2 घंटे तक खड़ी रही। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ, एसडीपीओ कुंदन कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए लोगों को काफी समझाया बुझाया और बात नहीं बनी तो उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। पूजा से जुड़े लोगों को बुलाया गया और प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा का विसर्जन कराया गया। घटना को लेकर दोनों पक्ष की ओर से थाना में आवेदन देने की बात कही जा रही है।
इधर सीतामढ़ी में भी दुर्गाजी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान हिंसा की वारदात हुई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक दर्जन घायल हो गए। घटना सुप्पी थाना क्षेत्र के ढ़ेंग गांव की है। रविवार की देर शाम मू्र्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी। इस घटना में ढ़ेंग गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी कलेवर सहनी समेत करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इलाज के लिए ले जाते वक्त कलेवर सहनी की मौत हो गई।