आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
07-Oct-2019 04:36 PM
KOLKATA: TMC की सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां हर बार किसी ना किसी कारण से विवादों में घिरी रहती है. कभी अपने ड्रेस को लेकर तो कभी फोटोज को लेकर लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है. बता दें नुसरत जहां दुर्गा पूजा के अवसर पर कोलकाता के एक पंडाल में अपने पति निखिल जैन के साथ डांस करते हुए दिखाई दी. नुसरत पूरी तरह से बंगाली लुक में नजर आ रही थी और इस लुक में वो बेहद ही खुबसूरत लग रही थी. लाल साड़ी, हाथों में चूड़ियां और माथे में लाल सिन्दूर उनके लुक में चार चांद लगा रखा था.
वही, जहां एक तरफ नुसरत का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा था. तो दूसरी तरफ उनका लाल सिन्दूर लगाना किसी को नाराज भी कर दिया. जी हा देवबंदी उलेमा एक बार फिर से नाराज हो गए हैं. नुसरत जहां के सिन्दूर लगाने को लेकर देवबंदी उलेमा ने एक बार फिर से नुसरत जहां पर तंज कसा है. उलेमा का कहना कि अगर नुसरत जहां को गैर मजहबी काम करने हैं तो वह अपना नाम बदल सकती हैं.
उलेमा के मुताबिक नुसरत जहां गैर मजहबी काम करती रहती है. इस्लाम में अल्लाह के अलावा किसी और की इबादत करना हराम माना गया है. देवबंदी उलेमा ने कहा कि नुसरत जहां ने ऐसा पहली बार नहीं किया है. इससे पहले भी कई गैर मजहबी काम कर चुकी हैं. अगर नुसरत जहां को गैर-मजहबी काम करने हैं तो नुसरत जहां अपना नाम बदल लें, इस तरह के अमल करने से इस्लाम व मुसलमानों की तौहीन कर रही हैं.