ब्रेकिंग न्यूज़

अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Home / news / BIHAR CRIME NEWS : हथियारबंद बदमाशों ने दुर्गा पूजा पंडाल के तीन सदस्यों...

BIHAR CRIME NEWS : हथियारबंद बदमाशों ने दुर्गा पूजा पंडाल के तीन सदस्यों को मारी गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

13-Oct-2024 08:44 AM

By RAKESH KUMAR

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी से जुड़ी कोई खबर नहीं सामने आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भोजपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, आरा में दुर्गा पूजा पंडाल के तीन सदस्यों को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी है। सुबह सुबह हुई गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। यह मामला भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौलाबाग मोहल्ला स्थित पुष्प कला मंदिर पूजा पंडाल की है, जहां आज अहले सुबह हथियारबंद बदमाशों ने पूजा पंडाल के चार सदस्यों को गोली मार दी। 


वहीं गोलीबारी की घटना में घायल युवक की पहचान टुनटुन यादव के 26 वर्षीय पुत्र सुनील यादव है, वहीं दूसरा कलामुद्दीन अंसारी का 22 वर्षीय पुत्र अरमान अंसारी है वहीं तीसरा शिव कुमार का 24 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार है। वहीं सूत्रों की माने तो आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है।गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। 


घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में घायलों को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित शांति मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां तीनों घायलों का इलाज कराया जा रहा है। वहीं इलाज कर रहे सदर अस्पताल के सर्जन डॉ विकास कुमार सिंह ने बताया की सभी घायल युवकों की गोली निकाल दी गई है और उन्हें 1 सप्ताह के लिए अस्पताल में ही रखा जाएगा।वहीं घटना की सूचना मिलने ही रात्रि गस्ति में तैनात नवादा थाना के दरोगा वाहिद अली और नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहार मौके मौके पर पहुंचे जहां घटनास्थल से पुलिस को दो खोखा भी बरामद कर मामले की जांच में जुट गए है।