ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन को टाइम बॉन्ड के भीतर करना होगा यह काम, नहीं तो राज्यसभा सीट पर खतरा कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / news / 800 फीट गहरे खाई में गिरा ट्रक, 5 लोगों की मौत

800 फीट गहरे खाई में गिरा ट्रक, 5 लोगों की मौत

28-Aug-2020 03:32 PM

DUMKA: ट्रक 800 फीट गहरे खाई में गिर गया. जिससे ट्रक पर सवार ड्राइवर समेत पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि 3 गंभीर रुप से घायल हो गए है. यह घटना बिशुनपुर स्थित गुरदरी थाना क्षेत्र की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ट्रक पर बॉक्साइट लदा था. जाने के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर 800 फीट गहरे खाई में जा गिरा. मृतकों के सभी शवों को घटनास्थल से सड़क पर लाया गया. फिर एंबुलेंस से सभी को दुमका सदर हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. तीनों घायलों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. 


हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि बॉक्साइट लदा ट्रक गुरदरी से बिशुनपुर की ओर आ रहा था. इस दौरान ट्रक पर ड्राइवर खलासी समेत आठ लोग सवार थे. नेतरहाट घाटी के लुती मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक नियंत्रण खो दिया. जिससे ट्रक खाई में गिर गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची. जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. खाई से एक-एक कर सभी लोगों को बाहर निकला गया.  बताया जा रहा है कि सभी मरने वाले स्थानीय लोग है. बॉक्साइट खान में मजदूरी करते थे.