ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

दुमका में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा, लोकल पुलिस की मदद से कोलकाता एसटीएफ ने महिला समेत 6 लोगों को दबोचा

दुमका में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा, लोकल पुलिस की मदद से कोलकाता एसटीएफ ने महिला समेत 6 लोगों को दबोचा

02-Apr-2022 03:18 PM

DESK: झारखंड के दुमका जिले में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही अर्धनिर्मित हथियार के साथ उपकरण भी बरामद किया गया है। कोलकाता एसटीएफ ने दुमका पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की है।


कोलकाता से आई एसटीएफ की 15 सदस्यीय टीम ने लोकल पुलिस की मदद से दुमका में छापेमारी की। मिली सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरुवा गांव के एक मकान में छापेमारी की गयी। जहां हथियार बनाने का काम किया जा रहा था। मौके से महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वही सात एमएम की 25 निर्मित पिस्टल के अलावे भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार के साथ गन बनाने वाली मशीन को भी बरामद किया गया। 


बताया जाता है कि कोलकाता टास्क फोर्स ने पिस्टल के साथ एक शख्स राजेन्द्र प्रसाद उर्फ मकबूल हुसैन को गिरफ्तार किया था। जब उससे पूछताछ की गयी तब इस बात का खुलासा हुआ कि दुमका में इसके तार जुड़े हैं। फिर क्या था गिरफ्तार मकबूल की निशानदेही पर कोलकाता एसटीएफ ने दुमका पुलिस की मदद से छापेमारी की। जिसके बाद मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। दुमका पुलिस और कोलकाता एसटीएफ इसे बड़ी कामयाबी मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।