Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
04-May-2023 02:40 PM
By First Bihar
HAJIPUR: बिहार में शादी समारोह हो या अन्य सामाजिक आयोजन, हर्ष फायरिंग का पुराना प्रचलन रहा है। खासकर शादियों के मौसम में हर्ष फायरिंग की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं।पिछले कुछ दिनों से बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला वैशाली के राघोपुर से सामने आया है, जहां हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के चाचा की गोली लगने से मौत हो गई और देखते ही देखते शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
दरअसल, राघोपुर के श्रीरामपुर गांव में बुधवार को एक शादी समारोह की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। श्रीरामपुर से श्रवण कुमार की बारात पटना के काला दियारा गांव जाने के लिए तैयार खड़ी थी। बाराती डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। इसी दौरान जमकर हर्ष फायरिंग की गई। दूल्हे के चाचा रंजीत भगत डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे, तभी हर्ष फायरिंग में चली गोली उन्हें जाकर लग गई और नाचते नाचते वे जमीन पर गिर गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन में परिजन घायल रंजीत भगत को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दूल्हे के चाचा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और शादी मातम में बदल गई हालांकि किसी तरह से दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा और किसी तरह से शादी संपन्न कराई गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।