ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / दुकानदार से मांगी एक लाख रुपये की रंगदारी, मना किया तो बदमाशों ने...

दुकानदार से मांगी एक लाख रुपये की रंगदारी, मना किया तो बदमाशों ने तलवार के बल पर की लूटपाट

08-Jan-2021 04:53 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : बिहार में इन दिनों क्राइम का ग्राफ काफी बढ़ा हुआ है. अपराधी का मनोबल सर चढ़ के बोल रहा है जिसकी ताजा तस्वीर दरभंगा के सुराह चट्टी पर स्थित खुशी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में अपराधियों द्वारा लूटपाट और एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस घटना की सारी तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है. 


वहीं इस मामले पर खुशी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक विपिन कुमार चौधरी ने बताया कि सुबह दुकान खोलने के बाद तीन लोग तलवार लेकर रंगदारी मांगने के लिए उसके दुकान में आये और झगड़ा-लड़ाई कर उसे मरने लगे और सामानों को भी गिरा दिया. उन्होंने बताया कि उनके जेब में 50,000 रुपये और चैन था उसे भी अपराधियों ने छीन लिया. वहीं यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. 


सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से तीन अपराधी शॉप में घुसते हैं और वापस काफी तेजी से बाहर की तरफ भागते हैं. जिस दौरान विपिन उनमें से एक को पकड़ने की कोशिश भी करता है. वहीं घटना को लेकर पहुंची पुलिस ने बताया कि सुराह चट्टी स्थित दुकान में लूटपाट के मामले को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.