ब्रेकिंग न्यूज़

पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी

Home / news / दूकान से राशन लाने जा रही महिला को तेज रफ़्तार बाइक ने मारी...

दूकान से राशन लाने जा रही महिला को तेज रफ़्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत

26-Aug-2024 03:14 PM

By First Bihar

PURNIYA : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान सड़क हादसे की वजह से जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पूर्णिया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। 


जानकारी के अनुसार, पूर्णिया के अकबरपुर में बाइक की टक्कर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने 56 वर्षीय अधेड़ महिला को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर हीं मौत हो गई। उसके बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। इस बाइक पर तीन लोग सवार थे। घटना के बाद तीनों बाइक छोड़कर भाग गए। 


बताया जा रहा है कि, इस घटना में मृतका की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के सोनमा पंचायत के अकबरपुर गांव निवासी अशोक कुमार राय की 56 वर्षीय पत्नी जयंती देवी के रूप में की गई है।  घटना के दौरान महिला घर से राशन लाने दुकान पर जा रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने दुर्घटना का शिकार बना लिया। 


वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके  साथ हीं वहां मौजूद बाइक को जब्त कर थाने ले गई। परिजनों का कहना है कि जयंती देवी दुकान से राशन लाने जा रही थी. तभी घर से 100 मीटर की दूरी पर अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर हीं मौत हो गई। बाइक पर तीन लोग सवार थे, तीनों मौके से फरार हो गए।