मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
20-Apr-2023 01:25 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से हत्या, अपराध,बलात्कार की खबरें निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने दिन- दहाड़े एक गल्ला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर डाली है।
मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के अहियापुर के बखरी इलाके में दरभंगा फोरलेन किनारे स्थित दुकान में घुसकर लूटपाट के दौरान बदमाशों ने गल्ला व्यवसायी को गोली मार दी। बैरिया स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात व्यवसायी की मौत हो गई। व्यवसायी राजा बाबू मूल रूप से पियर थाना के चंदौली के थे। पेट में दाहिनी ओर से दो गोलियां लगी थीं, जो आरपार हो गई थीं। अहियापुर के बखरी में गल्ला के कई थोक व्यवसायियों की गद्दी है। बदमाशों ने घर में घुसकर गल्ला व्यापारी की हत्या क दी।
बताया जा रहा है कि, जब राजा बाबू कैश काउंटर पर हिसाब कर रहे थे तभी बदमाश लूट के इरादे से घुसे थे। और फिर विरोद करने पर पेट में दो गोलियां मार दी। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। बाइक सवार दो बदमाश पहले व्यवसायी संदीप कुमार की गद्दी में घुसे, लेकिन उन्हें वहां से 10 हजार रुपए ही मिले। इसके बाद बदमाश संदीप की दुकान के सामने सड़क की दूसरी ओर राजा बाबू की दुकान में जा घुसे। राजा बाबू मुंशी नीलेश के साथ हिसाब कर रहे थे। सेल के रुपये काउंटर पर ही थे। बदमाशों ने कैश लूटने का प्रयास किया तो राजा बाबू ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी और सारा कैश लूटकर चलते बने। कितने रुपये लूटे गए हैं, यह कैश मिलान के बाद ही पता चल पाएगा।
इधर, वो रात में बिजली कटने के बाद घर के बाहर टहल रहा था उसी दौरान तभी अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी की घटना के बाद रवि के घर वाले आनन-फानन में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने रवि कुमार(28) पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। अंधेरे की वजह अपराधी कितनी की संख्या में थे उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई।