ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

डुगडुगी बजाते पुलिस ने 8 आरोपियों के घर पर लगाया कुर्की जब्ती का इश्तेहार, युवक की हत्या के बाद से सभी फरार

05-Sep-2024 04:39 PM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN: चकिया थाना क्षेत्र के बखरी गांव में एक युवक की हत्या की गयी थी। जिसमें 8 लोग शामिल थे। सभी आरोपी अब तक फरार हैं। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के घर पर इश्तेहार लगाने पुलिस पहुंची। पुलिस ने इस दौरान  डुंगडूगी बजवाया और लोगों को जानकारी दी कि यदि दो दिनों के भीतर सभी आरोपी कोर्ट या थाने में हाजिर नहीं हुए तो उनके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी।


 जिन आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है उन अपराधियों का नाम बांसघाट कोंहिया गांव निवासी अब्दुल्लाह अंसारी, जैनुल्लाह अंसारी, वसीम अकरम, साहिल मंसूरी, अरमान मंसूरी, सरफराज अंसारी, बिकाऊ मियां उर्फ़ अकबर मियां व सज्जाद आलम शामिल है। बता दें कि मुहर्रम के दिन बांसघाट बाजार से मुहर्रम का मेला देखकर लौट रहे कोयलाबेलवा के बखरी गांव निवासी अरबाज आलम व उसके चचेरे भाई आजाद अली को उपर्युक्त अभियुक्तों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। 


इलाज के दौरान अरबाज आलम की मौत हो गयी थी। इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने लगातार छापेमारी की लेकिन सभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। जिसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद आरोपियों के घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई किये जाने का इश्तेहार लगाया है। डुंगडूगी बजाया गया और वहां मौजूद लोगों से यह कहा गया कि यदि दो दिनों के भीतर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए तो कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी और सभी आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया जाएगा। news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image