बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
19-Nov-2020 10:45 AM
DESK : इस वक़्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आ रही है जहां दरिंदों ने 20 साल की युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने खुद अपने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी है. पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है.
पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी लड़की दूध लेने गई थी. इस दौरान कुछ युवक उसे गाड़ी में ले गए और उसके साथ गलत काम किया. पिता का आरोप है कि थाने का एक दारोगा और एक सिपाही नामजद आरोपियों से मिले हुए हैं. युवती के साथ हुई गैंगरेप की घटना की जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को मिलते ही आनन-फानन में छानबीन शुरू कर दी गई.
एसपी सिटी उदय शंकर सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. उनका कहना है कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और सबूत जुटाने की कार्यवाही की जा रही है. उन्होंने कहा कि पीड़िता ने स्वयं थाने पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना किए जाने की बात बताई गई है. इस संबंध में उचित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.