PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार
09-Mar-2024 11:15 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कांग्रेस पार्टी को चुनाव से पहले एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने भी कांग्रेस को झटका दिया है। ऐसे में अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज फिर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा है कि - कांग्रेस अब डूबती हुई नैया है और डूबती नैया पर कौन बैठेगा,इसलिए सब भाग रहे हैं।
दरअसल, कांग्रेस नेताओं द्वारा लगातार भाजपा में शामिल होने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि- कांग्रेस डूबती नाव है। इसलिए सब कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं। महाराष्ट्र से लोग भाग गए हैं, सब जगह से लोग भाग रहे हैं। डूबती हुई नाव की पतवार जिसके हाथ में है, उस पर कांग्रेस के लोगों को भरोसा नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस की पहली लिस्ट में यूपी के अमेठी और रायबरेली सीट से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नाम घोषित नहीं होने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि - कांग्रेस को अमेठी की जनता पर भरोसा नहीं है। अमेठी ने इंदिरा गांधी के परिवार को सम्मान दिया। लेकिन कांग्रेस ने 5 साल अपने कार्यकाल में सम्मान के बदले अमेठी की जनता को अपमानित किया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि- कांग्रेस को सिर्फ मुस्लिम मतदाता पर भरोसा है, इसलिए तो राहुल गांधी ने वायनाड से फिर चुनाव लड़ने की घोषणा की और अमेठी को भूल गए। उन्हें अमेठी की जनता पर भरोसा नहीं है। स्मृति ईरानी 5 साल में जितनी बार अमेठी गई, उसका एक चौथाई भी गांधी परिवार अमेठी नहीं गया।अमेठी की जनता स्मृति ईरानी को अपनी बेटी और बहन के रूप में मानती है। इसीलिए राहुल गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ने की घोषणा की।
इसके अलावा उद्धव ठाकरे द्वारा महाराष्ट्र में जय भवानी और जय शिवाजी कहकर वोट डालने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा की जय भवानी, जय शिवाजी, जय बजरंगबली और जय श्री राम का नारा बीजेपी का है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग भटक गए हैं, कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है। बाल ठाकरे जी की आत्मा रो रही होगी, कुछ लोग तुष्टिकरण की ओर जा रहे हैं, वह सब कुछ भूलकर दूसरा काम कर रहे हैं, उन्हें जय भवानी और जय शिवाजी बोलने का अधिकार नहीं है।
उधर, अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर उठाए गए सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि आरजेडी को कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है। बिहार को एनडीए की सरकार ने जो दिया है, उस पर राजद को कुछ कहने को अधिकार नहीं है। गिरिराज सिंह ने कहा कि 15 साल का डाटा निकालना बहस कर लें, उन्होंने विकास के बदले विनाश का काम किया था। इसलिए उन्हें बोलने का अधिकार नहीं है। बीजेपी और एनडीए द्वारा किया गया सब काम बिहार में दिख रहा है। उनको जितना मिलना है, मिला लें, पता चल जाएगा।