ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / आशिक मिजाज DSP ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, प्रेमिका के चक्कर में अपनी...

आशिक मिजाज DSP ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, प्रेमिका के चक्कर में अपनी पत्नी को दिया धोखा

18-Jan-2020 01:39 PM

DESK : एक बूढ़े डीएसपी साहेब की आशिकी का ताजा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. अपनी पहली पत्नी के रहते 50 साल से भी अधिक उम्र वाले एक DSP साहेब ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचा ली. पहली पत्नी की शिकायत पर अब विभाग ने आशिक मिजाज वर्दीधारी के ऊपर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.


नवादा जिले के निवासी हैं DSP
मामला झारखंड के खूंटी स्पेशल इंडिया रिजर्व बटालियन-02 (एसआइआरबी-02) में पोस्टेड डीएसपी ब्रजकिशोर भारती से जुड़ा है. जिसके ऊपर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने को लेकर विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. डीएसपी ब्रजकिशोर भारती बिहार के  नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घंटा इलाके के रहने वाले हैं. पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा पर गृह विभाग भी सहमत है. उनपर पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के आरोपों की पुष्टि हुई है. 


विभाग ने की कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा
डीएसपी ब्रजकिशोर भारती की पहली पत्नी मधुबाला भारती की शिकायत पर पुलिस मुख्यालय ने विशेष शाखा के एसपी से पूरे मामले की जांच कराई. जिसमें मामला सच निकला. विशेष शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर झारखंड सरकार के गृह विभाग को कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है. गृह विभाग में भी अब विभागीय कार्यवाही की तैयारी है. 


डीएसपी साहेब का 30 साल का बेटा भी है
ब्रजकिशोर भारती की पहली शादी मधुबाला से उन्होंने 18 जून 1986 को हुई थी. इन दोनों का 30 साल का एक बेटा भी है. बेटे का नाम निखिल रंजन है. पत्नी का आरोप है कि 1995 में इनके पति ब्रजकिशोर भारती ने गीता कुमारी से दूसरी शादी कर ली है. वे अपनी पहली पत्नी और परिवार का भरण पोषण नहीं करते हैं. पत्नी को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा है.


इसी महीने होने वाले हैं रिटायर
आरोपी डीएसपी ब्रजकिशोर भारती इसी 31 जनवरी 2020 को रिटायर होने वाले हैं. वे रांची के चुटिया में थानेदार रह चुके हैं, जहां से उनका विशेष शाखा में स्थानांतरण हुआ और वहीं पर वे पुलिस निरीक्षक से डीएसपी रैंक पर प्रमोटेड हुए. पुलिस मुख्यालय ने अपनी अनुशंसा में लिखा था कि पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की पुष्टि हो चुकी है. यहां तक कि सर्विस के दस्तावेज में उन्होंने अपना उत्तराधिकारी पहली पत्नी मधुबाला को बताया है और उसपर उनका हस्ताक्षर भी है. पुलिस मुख्यालय के अनुसार उनका यह कृत्य सरकारी सेवक आचार संहिता का उल्लंघन है. बता दें की खुद डीएसपी ब्रजकिशोर भारती ने भी इस आरोप को स्वीकारा है.