ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / ड्रग्स से देशद्रोह तक घिर गईं दीपिका, मनोज तिवारी ने सबसे बड़ा हमला...

ड्रग्स से देशद्रोह तक घिर गईं दीपिका, मनोज तिवारी ने सबसे बड़ा हमला बोला

22-Sep-2020 01:14 PM

DESK : बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है और अब तो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का नाम भी इन सब में सामने आ रहा है जिसके बाद राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है. ट्विटर पर कई नेताओं ने ट्वीट कर दीपिका पादुकोण को जमकर आड़े हाथ लिया है. इसी क्रम में बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी इस पर रियेक्ट किया है. उन्होंने कहा कि ड्रग्स मामले में पूरा बॉलीवुड नहीं लिप्ट है बल्कि एक विशेष ग्रुप का नाम सामने आया है. 


मनोज तिवारी ने बताया कि कुछ लोग बॉलीवुड को बदनाम करना चाहते हैं लेकिन हमें उनकी मंशा को कामयाब नहीं होने देना है. जो लोग इस मामले से जुड़े हुए हैं वो जरूर पकड़े जाएंगे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा भी मिलेगी. कुछ लोगों की वजह से बॉलीवुड पर जो दाग लगा है उससे कई बड़े अभिनेता भी परेशान हो गए हैं. मनोज तिवारी ने बताया कि ड्रग्स लेने वाले अभिनेता आजे के युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं. 


दीपिका पादुकोण पर टिपण्णी करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि दीपिका पादुकोण ड्रग्स लेती हैं और ड्रग्स लेने के बाद असर ये होता है कि वह देश विरोधी लोगों के साथ खड़ी हो जाती हैं. उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि अब तो ये खोज करने वाली बात हुई कि ड्रग्स लेने के बाद विचार भी देश विरोधी हो जाते हैं क्या. इसके अलावा उन्होंने जेएनयू के कथित टुकड़े टुकड़े गैंग के खिलाफ भी जमकर भड़ास निकाली.