ब्रेकिंग न्यूज़

चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट

Home / news / ड्राइवर के प्यार में पागल हुई तीन बच्चे की मां, गिफ्ट में तीन...

ड्राइवर के प्यार में पागल हुई तीन बच्चे की मां, गिफ्ट में तीन मोबाइल मिलने के कारण आया था दिल

24-Mar-2023 10:34 AM

By First Bihar

PURNIYA : ऐसा आपने अक्सर सुना होगा कि इश्क के कारण लोग अपना सबकुछ खो बैठते हैं। एक दूसरे के प्यार में लोग जान - देने की बात भी कह डालते हैं। अब एक ऐसा ही मामला बिहार के पूर्णिया से निकल कर सामने आया है। जहां एक शादीशुदा महिला ने एक गैराज में काम करने वाले शख्स को अपना दिल दे बैठा।  इतना ही नहीं बदले में उसे एक या दो नहीं बल्कि तीन महंगे मोबाइल भी गिफ्ट में मिलें। 


दरअसल, बिहार के पूर्णिया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी 3 बच्चों की मां है और वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। उन दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह दिन में गैरेज में काम करता रहता था। इस दौरान उसकी पत्नी का ड्राइवर से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 


महिला के पति का कहना है कि, उसे ड्राइवर पर पहले ही शक था. वह अपनी पत्नी को कई बार उसके साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख चुका था। इसके बाद उसने ड्राइवर से मारपीट कर भगा दिया था। उसे लगा कि दोनों के बीच मामला खत्म हो गया है। मगर, दोनों भाग गए और किसी को कुछ पता नहीं चल सका। महिला के पति ने बताया कि घर में तीन तरह के महंगे मोबाइल देखे थे, इसी के बाद मैनें बात की थी लेकिन उसने टाल- मटोल कर दिया। 


इस मामले पर प्रेमी ड्राइवर और महिला ने फोन पर बताया कि वह दोनों अपनी मर्जी से भागे हैं। महिला ने कहा उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है। वह अपने पति के अत्याचार से परेशान होकर घर से निकली है। साथ ही उसने कहा कि वह अपने तीनों बच्चों की जिम्मेदारी नहीं लेगी, उसका पति लेगा। महिला ने कहा कि वह प्रेमी के साथ मरना पसंद करेगी, लेकिन पति के साथ नहीं जिएगी। 


वहीं, इस मामले पर बनमनखी थाना के प्रभारी दरोगा वरुण झा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोग हैरान है कि आखिर कोई महिला कैसे अपने मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई।