ब्रेकिंग न्यूज़

Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर!

Home / news / 'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन, 50 साल की उम्र में ली...

'दृश्यम' के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन, 50 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

17-Aug-2020 12:38 PM

DESK : साल 2020 में बॉलीवुड से  एक के बाद एक लगातार कई बुरी खबरें सामने आ रही हैं. अब 'मदारी', 'रॉकी हैंडसम' और 'दृश्यम' जैसी फिल्मों के निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया है.

मात्र 50 साल की उम्र में उन्होंने अतिम सांसे ली.  सोमवार की सुबह हैदराबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका निधन हो गया. बताया जा रहा है कि  निशिकांत  कामत को पीलिया और पेट दर्द की शिकायत के बाद 31 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी हालत में सुधार नहीं देखने को मिल रही थी. उनकी हालत बिगड़ती ही जा रही थी और आज सुबह उनका निधन हो गया. 

कामत ने 2005 में मराठी फिल्म 'डोंबिवली फास्ट' से निर्देशन में डेब्यू किया थ. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीचर फिल्म मराठी का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. वहीं बॉलीवुड में कामत को सबसे ज्यादा शोहरत साल 2015 में आई अजय देवगन, तबू और श्रेया सरन स्टारर फिल्म 'दृश्यम' ने दिलाई. उन्होंने कई फिल्मों में एक्टिंग भी की थी.  2016 में आई अपनी फिल्म 'रॉकी हैंडसम' में उन्होंने जॉन अब्राहम के अपोजिट निगेटिव रोल निभाया था.