ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत

Home / news / द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे संजय जायसवाल, एम वेंकैया नायडु ने भी की...

द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे संजय जायसवाल, एम वेंकैया नायडु ने भी की मुलाक़ात

22-Jul-2022 01:14 PM

DESK : राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आते ही द्रौपदी मुर्मू के पास बधाइयों का तांता लग गया। इसी बीच अब भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मुर्मू से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंच गए हैं। इसकी जानकारी खुद संजय जायसवाल ने अपने ट्वीटर अकाउंट के ज़रिये दी है। उन्होंने कई तस्वीरें भी शेयर की है। 



संजय जायसवाल ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, आज आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी से उनके आवास पर मिलकर विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति के लिए निर्वाचित होने पर बधाई दिया। उनकी सहजता और सरलता से बहुत प्रभावित हुआ। वह निश्चित रूप से एक महान देश की महान राष्ट्रपति साबित होंगी।'



इसके अलावा देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने भी आज यानी शुक्रवार को द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात की और देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में उनके निर्वाचन पर उन्हें बधाई दी। नायडु के ट्वीटर हैंडल से भी तस्वीरें शेयर की गई है, जिसमें वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ नज़र आ रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य नेता मुर्मू से मिलकर उन्हें बधाई देने पहुंचे हैं।