बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
24-Jul-2022 02:20 PM
DESK : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी रविवार को भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। बता दें, सोमवार को द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह है। इससे ठीक पहले आर के हेमंत सोरेन ने दिल्ली स्थित मुर्मू के आवास पर जाकर उनसे मुलाक़ात की और उन्हें शुभकामनाएं दी। आपको बता दें, द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला और दूसरी महिला होंगी, जिन्हें देश के सर्वोच्च पद के लिए चुना गया है।
इसकी जानकारी खुद सीएम हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी है। उन्होंने लिखा है, देश की राष्ट्रपति निर्वाचित आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से दिल्ली में भेंट हुई। आदरणीय द्रौपदी जी को समस्त झारखण्डवासियों की ओर से अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।
राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही द्रौपदी मुर्मू के आवास पर नेताओं का जुटान होने लगा था। अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे हैं। दोनों की मुलाक़ात की तस्वीरें भी सामने आई है। आपको बता दें, देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए बीते 18 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसके बाद 21 जुलाई को चुनाव का नतीजा आया था। इस चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात देते हुए द्रौपदी मुर्मू ने शानदार जीत हासिल की थी। तब से ही नेता मुर्मू के आवास पर पहुंचने लगे थे।