बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप
25-Jul-2022 10:10 AM
PATNA : देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी. आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह संसद के सेंट्रल हॉल में शुरू होगा. जिसमें पीएम मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत दिग्गज नेता शिरकत करेंगे. हालांकि इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे. इससे पहले सीएम नीतीश राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह में भी मौजूद नहीं थे.
मिली जानकारी के मुताबिक आज सीएम के दिल्ली जाने की अब तक कोई सूचना नहीं है. आज पटना में एक अणे मार्ग सीएम आवास में सामान्य बैठक में नीतीश कुमार शामिल होंगे. इससे पहले, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह में भी सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे.वहीं, खबर है कि नीतीश कुमार आज बिहार के आला अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं. कयास लगाए जा रहे थे कि एनडीए के सहयोगी दल होने के नाते सीएम नीतीश दिल्ली जा सकते हैं.
बता दें कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. संसद के सेंट्रल हॉल में मूर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई जाएगी. द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंच गई है. रामनाथ कोविंद उनकी पत्नी ने उनका स्वागत किया. अब यहां से द्रौपदी मुर्मू और रामनाथ कोविंद का काफिला सेंट्रल हॉल के लिए रवाना होंगे. इससे पहले द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. बापू को नमन करने के बाद अपने आवास के लिए रवाना हुईं.